#Ye Rishta Kya Kehlata hai update akshara will slap arohi-Ye Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा ने जड़ा आरोही के थप्पड़, क्या खुल जाएगी उसकी पोल? : Rashtra News
टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभि-अक्षु शादी कर रहे हैं। आने वाले एपिसोड में अभि और अक्षरा एक लड़के के कमरे में होते हैं। अभि आरोही से पूछेगा कि वो क्या कह रहा था, जिस पर वो कहेगी कि बहुत कुछ बोलता है। इसके बाद अक्षु कहेगी कि वो जल्दी ठीक होकर घर जाएगा। इसके बाद अभि आरोही से उसका ख्याल रखने को कहेगा। फिर अभि और अक्षरा वहां से चले जाएंगे।
वहीं दूसरी तरफ गोयनका हाउस में फोटोशूट चल रहा होता है। वंश के आयोजन के लिए हर कोई उसकी तारीफ करता है और मनीष भी स्वर्ण के साथ फोटो खिंचवाता है। तभी अभिमन्यु के पास एक एमरजेंसी केस के लिए फोन आता है और वो अस्पताल चला जाता है। घर में फोटोशूट चल रहा होता है और एक छोटा लड़का वहां पहुंचता है। अक्षु उसे सबसे मिलवाती है।
तभी वो लड़का आरोही को देखकर ‘एक्सीडेंट वाली डॉक्टर’ बोलता है। जिसपर अक्षरा पूछती है कि उसने ऐसा क्यों बोला। जिसपर वो कहता है कि उसने आरोही को मंदिर के पास एक्सीडेंट वाली जगह पर देखा था। आरोही उसे देखकर हैरान हो जाती है और नर्स से उसे ले जाने को कहती है।
इसके बाद अक्षरा आरोही से पूछती है कि वो बच्चा ऐसा क्यों कह रहा था। क्या तुम दुर्घटनास्थल पर गई थी। वो उससे पूछती है कि क्या मंजरी का एक्सीडेंट उसी जगह पर हुआ था। ये सुनकर आरोही चली जाती है और अक्षु भी उसके पीछे जाती है।
इतनी देर में आनंद आरोही के पास आ जाता है और उसकी मदद मांगता है। वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट इंवेस्टिगेटर अभिमन्यु को बताता है कि उसे दुर्घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है, लेकिन उसके बदले पैसे देने होंगे। बाद में अक्षु और अभि कुछ समय साथ में बिताएंगे।
आने वाले एपिसोड में अक्षरा आरोही से कहेगी उन्हें अपनी अधूरी बातचीत खत्म करनी चाहिए। वो उससे पूछेगी कि क्या उनकी दुर्घटना और मंजरी की दुर्घटना के बीच कोई संबंध है। आरोही चिल्लाते हुए हां कहेगी और कहेगी लेकिन कोई मरा नहीं है। आरोही की बात सुनकर अक्षरा गुस्से में उसे थप्पड़ मारेगी।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News