#लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार लेकिन अभी ICU में ही रहेंगी : Rashtra News
अब लता मंगेशकर की तबीयत में पहले से सुधार है। फिलहाल उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा।
दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की सेहत को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं। डॉक्टरों से मिली जानकारी के मुताबिक अब उनकी तबीयत में पहले से सुधार है। फिलहाल उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। अगले एक हफ्ते तक उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में ही रखा जाएगा।
आपको बता दें कि सुरों की लता मंगेशकर कोरोना संक्रमण के कारण पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना के साथ-साथ उन्हें निमोनिया भी हुआ, जिसके कारण उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। 5 डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तबीयत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी है। बाहर के वातावरण में उनके संक्रमण को और बढ़ा सकता है।
इससे पहले भी मंगलवार को उनकी सेहत में सुधार होने की खबर आई थी। बताया जा रहा है कि गायिका ने ठोस आहार खाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही वह शारीरिक प्रतिक्रिया भी कर रही हैं और वेंटिलेटर पर नहीं हैं।
शुक्रवार को लता मंगेशकर की प्रवक्ता अनुषा श्रीनिवासन अय्यर (Anusha Srinivasan Iyer) ने एक प्रेस नोट जारी कर उनकी तबीयत का हाल बताया था। उन्होंने बताया था कि वह कुछ दिन और आईसीयू में रहेंगी।
बता दें कि 92 वर्ष की गायिका लता मंगेशकर को 8 जनवरी की देर रात अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्हे यह संक्रमण उनके घर आने वाली मेड से हुआ था। जिसके बाद उनके घर के पास स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था।
गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना की चपेट में आए हैं।अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर भी हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। करीना कपूर भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई थीं। जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था। इस बीच वह अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर करती थीं। इसके साथ ही जॉन अब्राहम, नोरा फतेही, रिया कपूर, एकता कपूर, प्रेम चोपड़ा व अन्य कई सितारे कोरोना पॉजिटिव हुए। हालांकि सभी की तबीयत अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News