#Vivek agnihotri announces for his new film delhi files after success of kashmir files- The Kashmir Files के डायरेक्टर ने किया अगली फिल्म ‘Delhi Files’ का ऐलान, लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन : Rashtra News
‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता के बाद फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अगली फिल्म ‘दिल्ली फाइल्स’ का ऐलान कर दिया है। अग्निहोत्री ने ट्विटर पर इस खबर की जानकारी देते हुए पोस्ट किया है। जिसपर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं। बता दें कि ये फिल्म दिल्ली में हुए दंगों पर आधारित होगी।
विवेक ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,” मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने कश्मीर फाइल्स पसंद की। पिछले चार सालों के दौरान हमने बहुत कठिन, बहुत ईमानदारी से मेहनत की थी। हो सकता है आप सबको थोड़ा परेशान भी किया हो। लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए अन्याय और उनके नरसंहार के बारे में बताना जरूरी था।” अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा,”#दिल्लीफाइल्स।”
उनके ट्वीट पर वैश्णवी नाम की यूजर ने लिखा, ”सर, दशकों से छुपे हुए सच को दिखाने के लिए हम बहुत शुक्रगुजार हैं!” विवेक गर्ग ने लिखा,”आप सभी की सराहना और धन्यवाद। अगला सुझाया गया विषय हो सकता है कि गांधी की हत्या के बाद क्या हुआ या क्रांतिकारी आंखों से स्वतंत्रता संग्राम या अंबेडकर की नजर से विभाजन क्यों हुआ।”
नीता ने लिखा,”बहुत-बहुत धन्यवाद विवेक जी, जो आपने कश्मीर की सच्चाई देश,दुनिया के सामने लाई। आप की हिम्मत को दिल से कोटी कोटी नमन सर। फिल्म अंधे धर्म निरपेक्ष हिंदू की आंखे खोलने के लिए बहुत ही सहायक रही। आगे की मिशन के लिए आपको बहुत शुभकामनाएं।”
रेप्पो नाम के यूजर ने लिखा, ”मुझे उम्मीद है कि अब आपका नाम ए ग्रेड बॉलीवुड हस्तियों में शामिल होगा। आपको स्टार निर्देशकों के कुलीन क्लब में भी जगह मिलनी चाहिए।” किरण कश्यप ने लिखा,”सच बोलने के प्रयासों के लिए धन्यवाद, लेकिन सच्चाई केवल फिल्म में ही नहीं रुकनी चाहिए, हम भारतीय हैं और अब भारतीय प्रशासन को इसे अपने देश में दोहराने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।”
देवेश यादव ने लिखा,”आपने इतिहास रच दिया। इस जागरण के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। ऐसी और कहानियों का इंतजार है जो अभी भी हमारे इतिहास में गहरी दबी हैं।” वहीं किसी एक यूजर ने उन्हें दो मुहा सांप बताया है।
आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म में साल 1990 में कश्मीर घाटी में हुए पलायन और नरसंहार की कहानी को दर्शाया है। ये फिल्म काफी कम बजट में बनकर तैयार हुई है, लेकिन फिल्म अब तक 2.51 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्य किरदार निभाये हैं। फिल्म को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया है। वहीं दूसरी तरफ इसका विरोध भी हुआ है।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News