#Tahseen Poonawala one night stand with business mans wife he shared his dark secret on lockup while elimination-कॉन्ट्रैक्ट के लिए बिजनेसमैन ने पत्नी को किया था मेरे हवाले- कंगना के शो में तहसीन पूनावाला ने बताया अपना डार्क सीक्रेट : Rashtra News
पूनावाला ने बताया क एक बार उन्हें एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करना था। जिसके लिए देश के बड़े बिजनेसमैन ने उन्हें अपनी पत्नी के साथ सोने को कहा था।
कंगना रनौत का लॉकअप इन दिनों दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी जेल में सभी कंटेस्टेंट्स काफी दिलचस्प नजर आ रहे हैं। इस शो में जहां कंटेस्टेंट्स को ऐशो आराम छोड़कर असली कैदी की तरह रहना पड़ रहा है। इसी के साथ समय-समय पर उन्हें अपने डार्क सिक्रेट भी शेयर करने पड़ रहे हैं।
हाल ही में राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला शो से एलिमिनेट हो गए हैं। तहसीन को पावर दी गई थी कि घर से बाहर होने से पहले वो किसी एक को सुरक्षित कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें अपना एक डार्क सिक्रेट बताना होगा। पूनावाला ने फैसला लेते हुए सायशा शिंदे को सुरक्षित किया और अपने जीवन के एक बड़े राज से पर्दा उठाया है। जिसे जानकर सभी कंटेस्टेंट्स के होश उड़ गए।
बड़ी इंडस्ट्रियलिस्ट महिला के साथ बिताई थी रात: पूनावाला ने बताया क एक बार उन्हें एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करना था। जिसके लिए देश के बड़े बिजनेसमैन ने उन्हें अपनी पत्नी के साथ सोने को कहा था। मजबूरन उन्हें उस आदमी के कहने पर महिला के साथ सोना पड़ा था।
पति ने सब देखा था: तहसीन ने बताया कि उस बिजनेसमैन ने इसके लिए उनके आगे शर्त भी रखी थी। उसकी शर्त थी जब तहसीन उनकी पत्नी के साथ होंगे उस वक्त बिजनेसमैन भी वहां मौजूद रहेंगे और सब देखेंगे। ऐसा ही हुआ और इस काम के लिए बिजनेसमैन ने पूरा नाइटक्लब बुक किया था।
पत्नी को पता है ये कड़वा सच: तहसीन ने बताया कि जिस वक्त ये सब हुआ था, तब उनकी शादी नहीं हुई थी। उन्होंने शादी से पहले ही अपनी पत्नी को सबकुछ बता दिया था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात पर कोई पछतावा नहीं है।
सायशा को हो गया है मुनव्वर से प्यार: ये शो इन दिनों काफी दिलचस्प बना हुआ है। शो की कंटेस्टेंट सायशा शिंदे मुनव्वर फारूकी पर लट्टू हो गई हैं। शो में करण कुंद्रा जेलर बनकर आए थे। इस दौरान उन्होंने सायशा से उनकी भावनाएं व्यक्त करने को कहा। जिसके बाद सायशा ने बताया कि वो मुनव्वर फारूकी के लिए कुछ महसूस करने लगी हैं। इसके बाद मुनव्वर ने कहा कि वो इस बात की सराहना करते हैं कि उन्होंने अपनी भावनाएं सबके सामने बताईं।
बता दें कि मुनव्वर फारूकी शो के सबसे पॉप्युलर कंटेस्टेंट हैं। हिंदू देवी-देवताओं पर की गई टिप्पीणी के बाद मुनव्वर काफी सुर्खियों में रहे थे। उन्हें कई दिन जेल भी रहना पड़ा था। मुनव्वर काफी मुंहफट हैं, शायद इसके पीछे का कारण उनके जीवन का संघर्ष है।
60 रुपये की दिहाड़ी करते थे मुनव्वर: मुनव्वर ने बताया कि साल 2005 में उनकी मां की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद साल 2007 में वो अपने पिता और बहनों के साथ मुंबई आए थे और उस वक्त उनकी उम्र केवल 17 साल थी। मुंबई आने पर उनके पिता बीमार हो गए थे। उनके इलाज के लिए लिए मुनव्वर को एक बर्तन की दुकान में काम करना पड़ा था, जहां उन्हें दिन के केवल 60 रुपये मिलते थे। साल 2020 में उनके पिता का भी निधन हो चुका है।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News