Contents [hide]
- 1 #स्टार क्रिकेटर्स ने ऐसे किया था अपने पार्टनर को प्रपोज, एक ने दर्शकों के बीच ही कर दिया था ये काम : Rashtra News
- 1.1 एमएस धोनी से लेकर हार्दिक पंड्या और दीपक चाहर तक भारत के कई स्टार क्रिकेटर्स ने खास अंदाज में अपने-अपने पार्टनर्स को प्रपोज किया था। देखिए ऐसे खास प्रपोजल की पूरी लिस्ट।
- 1.2 महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी
- 1.3 हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक
- 1.4 रोहित शर्मा और रितिका सजदेह
- 1.5 हरभजन सिंह और गीता बसरा
- 1.6 जहीर खान और सागरिका घाटगे
- 1.7 दीपक चाहर और जया भारद्वाज
#स्टार क्रिकेटर्स ने ऐसे किया था अपने पार्टनर को प्रपोज, एक ने दर्शकों के बीच ही कर दिया था ये काम : Rashtra News
एमएस धोनी से लेकर हार्दिक पंड्या और दीपक चाहर तक भारत के कई स्टार क्रिकेटर्स ने खास अंदाज में अपने-अपने पार्टनर्स को प्रपोज किया था। देखिए ऐसे खास प्रपोजल की पूरी लिस्ट।
भारतीय क्रिकेटर्स मैदान के बाहर भी अक्सर काफी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है। क्रिकेटर्स की पत्नियां और उनकी गर्लफ्रेंड भी पॉपुलरिटी में किसी से कम नहीं हैं। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे क्रिकेटर्स की जिन्होंने अपनी होने वाली पत्नियों को खास अंदाज में प्रपोज किया था।
इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी से लेकर हार्दिक पंड्या और दीपक चाहर तक कई नाम शामिल हैं। किसी ने स्टेडियम के बीच ही गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया तो किसी ने बीच समुद्र में क्रूज पर अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए राजी किया। आइए एक-एक करके जानते हैं ऐसे सभी क्रिकेटर्स के बारे में:-
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी
भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की प्रेम कहानी काफी पॉपुलर है। धोनी पर बायोपिक भी बनी है जिसमें दोनों की लव स्टोरी की झलक दिखी है। लेकिन असल में आपको बता दें कि धोनी ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर ऑस्ट्रेलिया के एक होटल में साक्षी को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने 4 जुलाई 2010 को शादी कर ली थी।
हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक
हार्दिक पंड्या और सर्बियाई मूल की एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक की लव स्टोरी भी काफी फेमर रही है। भारतीय ऑलराउंडर ने समुद्र के बीच क्रूज पर नताशा को प्रपोज कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उनके प्रपोजल का ये वीडियो जमकर वायरल हुआ। इसके बाद दोनों ने लॉकडाउन के दौरान 31 मई 2020 को शादी की घोषणा की और दोनों की तस्वीर सामने आई। इस वक्त दोनों का एक बेटा अगस्त्या भी है।
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह
हाल ही में भारत के वनडे और टी20 कप्तान नियुक्त किए गए रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह का प्यार हमेशा हर जगह देखने को मिलता है। क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड से सोशल मीडिया तक हर जगह ये कपल पॉपुलर रहता है। रोहित-रितिका की जोड़ी काफी फेमस है और अक्सर दोनों की पर्सन बॉन्डिंग नजर आती रहती है।
आपको बता दें कि रोहित ने रितिका को उसी क्रिकेट मैदान पर प्रपोज किया था जहां उन्होंने क्रिकेट खेलना सीखा था। रोहित ने मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में रितिका को प्रपोज किया था। इसके बाद 13 दिसंबर 2015 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।
हरभजन सिंह और गीता बसरा
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनरों में से एक हरभजन सिंह ने सबसे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान एक्ट्रेस गीता बसरा को प्रपोज किया था। उस समय गीता रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी, हालांकि बाद में दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और 8 साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों 29 अक्टूबर 2015 को शादी के बंधन में बंध गए।
जहीर खान और सागरिका घाटगे
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन के दौरान भारत के स्टार तेज गेंदबाज जहीर खान ने चक दे इंडिया फेम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे को प्रपोज किया था। जहीर ने अपने पैरों पर बैठ कर उन्हें प्रपोज किया था। इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई कर ली। बाद में दोनों 23 नवंबर 2017 को शादी के बंधन में बंध गए।
दीपक चाहर और जया भारद्वाज
आईपीएल (IPL) 2021 को दूसरे चरण के दौरान भारतीय गेंदबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार दीपक चाहर ने दुबई के स्टेडियम में अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को प्रपोज किया था। दीपक चाहर ने जया से फिल्मी अंदाज में अपने प्रेम का इजहार किया। उन्होंने दर्शकों के सामने, स्टैंड के बीच ही घुटने पर बैठकर जया भारद्वाज को प्रपोज किया था। जया ने उनका प्रपोजल स्वीकार लिया था और जल्द ही वे शादी भी कर लेंगे।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News