#राम तेरी गंगा मैली’ के उस बोल्ड सीन पर मचा था बवाल, अब ऐसी दिखती हैं मंदाकिनी : Rashtra News
मंदाकिनी ने एक पूर्व बुद्धिष्ट मोंक डॉ. कग्यूर टी. रिनपोछे ठाकुर से शादी की है। जिनस उनके तीन बच्चे हैं।
‘राम तेरी गंगा मैली’ की अभिनेत्री मंदाकिनी अपनी खूबसूरत आखों और अभिनय के लिए जानी जाती हैं। लोग आज भी उनकी सुंदरता की मिसाल पेश करते हैं। राजकपूर ने उन्हें ब्रेक दिया था जब वो महज 22 साल की थीं। साल 1985 में आई फिल्म, ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मंदाकिनी को अलग पहचान मिली। लाखों लोगों का दिल जीतने के बाद वो लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। कई लोग उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं।
फिल्मी दुनिया की चकाचौंद से अब दूर रहने वाली मंदाकिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। 58 साल की उम्र में उनमें बेशक कई बदलाव आए हैं, लेकिन उनके चहरे की वो चमक और सुंदरता अब भी बरकरार है।
कुछ महीने पहले उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जो तेजी से वायरल हो गई थी। उन्होंने नीले रंग का कढ़ाई वाला कुर्ता पहना था, जिसमें वो काफी रॉयल लग रही थीं। लोगों ने उनकी इस तस्वीर पर जमकर कमेंट्स किए थे।
अगर बात उनकी पर्सनल लाइफ की करें तो उन्होंने एक पूर्व बुद्धिष्ट मोंक डॉ. कग्यूर टी. रिनपोछे ठाकुर से शादी की है। जिनसे उनके तीन बच्चे हैं। उनकी बेटी भी अपनी मां की तरह ही खूबसूरत हैं। वो अब अपने पति के साथ तिब्बती योगशाला और तिब्बती चिकित्सा केंद्र चलाती हैं।
मंदाकिनी ने साल 2002 में एक बांग्ला फिल्म में भी काम किया था। इसके अलावा वो साल 2016 में आई ‘कपूर एंड सन्स’ में नजर आई थीं’। अपने करियर के दिनों में उन्होंने तेजाब, लोहा, आखिरी बाजी जैसी कई फल्में की। लेकिन साल 1996 में उन्होंने फिल्मी दुनिया से अलग होने का फैसला लिया।
उन्हें फिल्म जगत में पहचान राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली से ही मिली थी। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए राज कपूर पहले डिंपल कपाड़िया को साइन कर चुके थे। लेकिन मंदाकिनी को देखने के बाद उन्होंने डिंपल की जगह मंदाकिनी को अपनी फिल्म में रखने का फैसला किया।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News