#रणधीर कपूर को पिता राज कपूर ने अपने स्टूडियो में नहीं करने दिया था काम, जानिये क्या थी वजह : Rashtra News
रणधीर कपूर ने बताया था कि उन्होंने राज कपूर को बताया था कि उन्हें सिनेमा मेकिंग सीखनी है। जिसपर उनके पिता काफी खुश हुए थे। उन्होंने कहा था, ”ये तुम जरूर सीखो, लेकिन तुम मेरे स्टूडियो में काम नहीं कर सकते हो
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर का आज 73 वां जन्मदिन है। उन्होंने बचपन में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1955 में फिल्म ‘श्री 420’ और 1959 में ‘दो उस्ताद’ के साथ बाल कलाकार के तौर पर की थी। रणधीर कपूर की एक्टिंग के लोग आज भी दीवाने हैं। इसके साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। वो बॉलीवुड के शो-मैन राज कपूर के बेटे हैं।
पिता ने अपने स्टूडियो में नहीं करने दिया था काम: एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने बताया था कि स्कूलिंग के बाद वो कॉलेज नहीं जाना चाहते थे। इस बारे में उन्होंने अपने पिता राज कपूर से बात की थी। उन्होंने राज कपूर को बताया था कि उन्हें सिनेमा मेकिंग सीखनी है। जिसपर उनके पिता काफी खुश हुए थे। उन्होंने कहा था, ”ये तुम जरूर सीखो, लेकिन तुम मेरे स्टूडियो में काम नहीं कर सकते हो। यहां तुम मालिक के बेटे हो।” इसके बाद रणधीर कपूर ने लेख टंडन के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।
पिता के कारण ही हुई थी शादी: कपिल शर्मा के शो पर एक बार रणधीर कपूर गेस्ट बनकर पहुंचे थे। जहां उनके और बबीता के रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया था। कपिल शर्मा ने उनसे पूछा था कि क्या बबीता कपूर और उनके रिश्ते के बारे में राज कपूर को पता था। जिसपर रणधीर कपूर ने कहा था, वो केवल टाइमपास ही किए जा रहा था। उनके पिता अकसर पूछते थे, ‘शादी करने का इरादा है या नहीं।’ इसपर रणधीर ने उन्हें कहा था कि वो बबीता से शादी करना चाहते हैं।
शादी के लिए बबीता ने दी थी कुर्बानी: बबिता रणधीर कपूर से इतना प्यार करती थी कि उनके लिए अपना करियर तक छोड़ दिया था। दरअसल शादी से पहले रणधीर ने बबीता के आगे शर्त रखी थी कि शादी के लिए उन्हें फिल्मी दुनिया को त्यागना होगा। बबीता ने उनकी बात मान ली और दोनों ने साल 1971 में शादी की।
बेटियों के कारण दोनों हो गए थे अलग: करिश्मा और करीना के जन्म के बाद रणधीर चाहते थे कि उनकी बेटियां फिल्मों में काम न करें। इस बात को लेकर बबीता और उनमें अनबन होने लगी। कहा जाता है कि इस दौरान रणधीर शराब के आदि हो गए थे। वहीं बबीता भी अपनी दोनों बेटियों को लेकर अलग रहने लगी थीं।
19 साल अलग रहने के बाद एक हुए दोनों: बबीता अपनी बेटी के साथ अकेली रहा करती थीं। हालांकि रणधीर उन लोगों से मिलने अकसर आया करते थे। परिवार में किसी भी फंक्शन पर ये दोनों साथ नजर आते थे।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News