Contents [hide]
#क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, झूलन गोस्वामी की बायोपिक का फर्स्ट लुक रिलीज : Rashtra News
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 3 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। वे भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के ऊपर बन रही बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में लीड रोल निभाती नजर आएंगी।
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली की पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 3 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म में क्रिकेट ग्राउंड पर विरोधी बैटर्स के डंडे उखाड़ते नजर आएंगी। दरअसल ये बायोपिक होगी जो भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित होगी।
इस फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जारी कर दिया गया है। लीड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए इस फिल्म के बारे में कई जानकारियां भी शेयर कीं। इस फिल्म में वे झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी। जिसमें भारतीय महिला गेंदबाज के जीवन से जुड़े कई पहलू नजर आएंगे।
इस फिल्म का नाम है Chakda Express जिसमें अनुष्का शर्मा भारतीय जर्सी में दिख रही हैं। अनुष्का शर्मा की इस फिल्म का फर्स्ट लुक और एक शॉर्ट टीजर अनुष्का ने शेयर किया है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग जारी है और इस साल के अंत तक ये फिल्म रिलीज हो सकती है।
फर्स्ट लुक वीडियो में क्या है?
फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो कमेंट्री के साथ शुरू होता है कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच होना है। टीम इंडिया की महिला खिलाड़ियों का कोई नाम नहीं, कोई पहचान नहीं है और ना ही उनके कोई फैन हैं। इस वीडियो में स्टेडियम खाली पड़ा दिख रहा है।
इसके अलावा इस वीडियो में महिला खिलाड़ी पुरुष खिलाड़ियों की जर्सी पर लेबल लगाकर अपना नाम लिख रही हैं। इसमें झूलन गोस्वामी के रूप में अनुष्का दिख रही हैं। वे कहती हैं कि आज हमारे नाम की जर्सी नहीं तो फैस किसे फॉलो करेंगे। लेकिन आज जर्सी पर नाम लिखा है कल पहचान भी होगी।
झूलन गोस्वामी के करियर पर एक नजर
झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हैं और उनका नाम भारत की सबसे तेज महिला गेंदबाज में टॉप पर रहा है। अगस्त 2018 में झूलन ने टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। झूलन गोस्वामी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।
झूलन का जन्म 25 नवंबर 1982 को पश्चिम बंगाल में नाडिया जिले के चकदा शहर में हुआ था। इसी कारण इस फिल्म का नाम चकदा एक्सप्रेस है। 15 साल की उम्र में झूलन ने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनके नाम 44 टेस्ट, 56 टी20 और 240 वनडे विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा 192 वनडे में उन्होंने 1162 रन और 12 टेस्ट में 291 रन भी बनाए हैं। 68 टी20 मैचों में भी उनके नाम 405 रन दर्ज हैं।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News