#इस फिल्म की रिलीज से पहले राजकपूर ने छोड़ दिया था नॉनवेज और शराब : Rashtra News
फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम की रिलीज के वक्त राजकपूर काफी ज्यादा अंधविश्वासी हो गए थे। उन्होंने रिलीज से पहले शराब छोड़ दी थी।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता राज कपूर के कई किस्से आज भी मशहूर हैं। राज कपूर एक ऐसे अभिनेता थे, जिनकी फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं रूस और चीन में भी थी। उन्हें शराब पीने का कितना शौक था, ये सभी जानते हैं। उनके शराब के किस्से काफी चर्चित रहे हैं। लेकिन शायद ही किसी को पता होगा की उन्होंने साल 1978 में आई फिल्म ‘सत्यम-शिवम-सुंदरम’ के लिए शराब तक छोड़ दी थी।
कहा जाता है कि फिल्म की रिलीज के वक्त राजकपूर काफी ज्यादा अंधविश्वासी हो गए थे। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए रिलीज से पहले शराब छोड़ दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने कई दिनों तक नॉनवेज को भी हाथ नहीं लगाया था। इस फिल्म के निर्देशक और निर्माता दोनों ही राज कपूर थे। इस फिल्म ने जीनत अमान को रातों रात बुलंदियों पर पहुंचा दिया था।
उनके बारे में बताया जाता है कि वो किन्नरों से पूछने के बाद ही अपनी फिल्म का गाना फाइनल किया करते थे। राज कपूर अधिकतर अपनी फिल्मों की शूटिंग आरके स्टूडियो में किया करते थे। जहां उनसे मिलने किन्नर आते थे। उन्हीं की मंजूरी के बाद वो गाना तय किया करते थे।
बता दें कि बॉलीवुड राज कपूर अपने काम को लेकर आज भी याद किए जाते हैं। इसके साथ ही उनके बारे में जो बातें की जाती हैं, उनमें से एक है उनका शराब का शौक। राज कपूर शराब पीने के इतने शौकीन थे कि वह कोई भी आम शराब नहीं पीते थे। इस बात का जिक्र उनके बेटे रणधीर कपूर ने एक शो के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि उनके पिता केवल लंदन से खरीदी हुई जॉनी वॉकर ही पीते थे। उन्हें कोई और ब्रांड की शराब पीना इतना नागवार था, वो पार्टियों में भी अपनी शराब साथ लेकर जाया करते थे।
राजकपूर काफी टैलेंटेड थे, वो एक्टर के साथ-साथ प्रड्यूसर और डायरेक्टर भी थे। वह अपने जमाने के सबसे कम उम्र के युवा डायरेक्टर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज 24 साल की उम्र में की थी। उन्होंने अपने अलग अंदाज और फिल्मों से हिंदी सिनेमा में पहचान बनाई थी। राज कपूर को हिंदी सिनेमा का शो मैन भी कहा जाता है।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘444470064056909’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
(News Source :Except add some keywords for the headline, this story has not been edited by Rashtra News staff and is published from a www.jansatta.com feed )
Latest Sports News | Latest Business News | Latest World News | Latest Bhutan News | Latest Nepal News | Latest Education News | Latest Technology News